[mc4wp_form id=”751″]
एकल अभियान निरंतर विकासात्मक गति से सकारत्मक शैक्षणिक कार्यों के साथ आगे बढ़ रहा हैI 15 अक्टूबर 2019 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “2ND सी.एम.ए.आई. नेशनल सी.एस.आर. लीडरशिप समिट & अवार्ड” का आयोजन किया गया I “एक्सीलेंट एजुकेशन प्रोवाइड टू दा वीकर सेक्शन ऑफ़ दा सोसाइटी” की श्रेणी में सामाजिक बदलाव में अप्रतिम योगदान के लिए “एकल अभियान” को सम्मानित किया गया I एकल अभियान की तरफ से श्री नन्द किशोर अग्रवाल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत लोक शिक्षा परिषद्) द्वारा इस उत्कृष्ट पुरस्कार को स्वीकार किया गया। तीन दशक पहले शुरू किए गए एकल अभियान आंदोलन की शुरुआत दूर-दराज के गांवों में सबसे अधिक सुविधाविहीन लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य की गई थीI इसके प्रमुख मार्गदर्शी सिद्धांतों में शैक्षणिक समाज एवं ग्राम स्वराज की संकल्पना शामिल हैI वर्तमान समय में 97,259 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं जिसमें 26,39,276 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें हैंI